ट्रांस पैसिफिक पार्टनरशिप

Trance Pacific Partenership

प्रश्न-हाल ही में चर्चा में रहा ट्रांस पैसिफिक पार्टनशिप (TPP) क्या है?
(a) क्षेत्रीय व्यापार समझौता
(b) नेविगेशन समझौता
(c) सुरक्षा समझौता
(d) पर्यावरण संरक्षण संबंधी समझौता
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • TPP (ट्रांस पैसिफिक पार्टनशिप) 12 परिप्रशांत देशों के मध्य सम्पन्न हुआ अति महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय मुक्त व्यापार समझौता है।
  • इसका उद्देश्य सदस्य देशों के मध्य गहन आर्थिक संबंध की स्थापना, सीमाशुल्क रहित तथा आर्थिक संवृद्धि हेतु व्यापार प्रोत्साहन है।
  • TPP पर्यावरण संरक्षण, कर्मकर अधिकार एवं नियामकीय सामंजस्य पर एक साझा मानक भी प्रस्तुत करता है।
  • TPP के सदस्य देशों में एशिया से जापान, सिंगापुर, वियतनाम, ब्रुनेई तथा मलेशिया, उत्तरी अमेरिका से सं.रा. अमेरिका, कनाडा तथा मैक्सिको, द. अमेरिका से चिली तथा पेरु और ऑस्ट्रेलिया से ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड हैं।
  • सदस्य देश 800 मिलियन जनसंख्या एवं सकल विश्व अर्थव्यवस्था के 40% का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • TPP की शुरूआत वर्ष 2006 में चार देशों यथा सिंगापुर, ब्रुनेई, न्यूजीलैंड एवं चिली द्वारा की गयी थी।
  • सदस्य देशों के अलावा 6 देश यथा कोलम्बिया, फिलीपींस, थाइलैंड, इंडोनेशिया, ताइवान तथा दक्षिण कोरिया ने भी TPP में सदस्यता हेतु अपनी रुचि प्रदर्शित की है।
  • सदस्य देशों को अपनी विधायिका से इस समझौते को अभिपुष्टि करवाना आवश्यक है।
  • विवाद निपटान हेतु तटस्थ न्यायाधिकरण का भी प्रावधान है।
    TPP से लाभ-
  • TPP के लागू होने पर लगभग 1800 करों की समाप्ति हो जाएगी जिससे व्यापार प्रोत्साहित होगा।
  • समझौते के लागू होने से देशों में एक समान व्यापारिक मानक लागू होंगे, श्रमिक अधिकारों में समानता होगी तथा जानवरों एवं उनके अंगों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण लगेगा।
  • TPP से जापान को आर्थिक जबकि सं.रा. अमेरिका को रणनीतिक लाभ मिलने की संभावना है।
  • अन्य सदस्य देशों जैसे न्यूजीलैंड के दुग्ध उत्पाद, वियतनामी टेक्सटाइल, अमेरिकी फार्मास्यूटिकल, जापानी आटोमोबाइल आदि को नये बाजार मिलेंगे।
    विवाद का बिन्दु-
  • दवाइयों पर निर्माता कंपनी के पेटेंट अधिकार अवधि को लेकर प्रमुख विवाद है। एक तरफ संयुक्त राज्य अमेरिका पेटेंट अधिकार को 12 वर्ष तक देने का पक्षधर है तो दूसरी ओर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि देश इसे 5 वर्ष का करने की वकालत कर रहे हैं। समझौता 5-8 वर्ष के मध्य संभावित है।
    आलोचना-
  • TPP की आलोचना इसके प्रावधानों की गोपनीयता को लेकर की जा रही है।
  • इसकी आलोचना इस आधार पर भी की जा रही है कि यह बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने वाला समझौता है।
  • TPP की आलोचना का एक प्रमुख बिन्दु यह भी है कि इससे सदस्य देशों की श्रम शक्ति के मध्य निरर्थक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इससे सं.रा.अमेरिका में रोजगार के प्रभावित होने की संभावना है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://tppinfo.org/
https://en.wikipedia.org/wiki/Trans-Pacific_Partnership
https://www.eff.org/issues/tpp
https://ustr.gov/tpp/