प्रश्न-हाल ही में किस सार्वजनिक क्षेत्रक उपक्रम द्वारा ‘शून्य-उत्सर्जन ई-गतिशीलता’ का सफलतापूर्वक तकनीकि परीक्षण किया गया है?
(a) भारत पेट्रोलियम
(b) इंडियन ऑयल
(c) रिलायंस पट्रोलियम
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 20 नवंबर, 2020 को ‘इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड’ द्वारा ‘शून्य उत्सर्जन ई-गतिशीलता’ (Zero emission Electricmobility) तकनीक का परीक्षण किया गया।
- यह परीक्षण बंगलुरू स्थित एक ईंधन स्टेशन पर ‘प्रूफ ऑफ कांसेप्ट’ के आधार पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
- कंपनी के अनुसार ‘शून्य उत्सर्जन-ई गतिशीलता’ एक अवधारणा है, जो इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को सौर ऊर्जा का उपयोग करने और शून्य उत्सर्जन की अनुमति देता है।
- ‘इलेक्ट्रिक वेहिकल चार्जिंग सिस्टम’ को हाईज एनर्जी’ द्वारा (Hygge Energy) डिजाइन किया गया है।
- इस ईवी सिस्टम की शुरुआत महिंद्रा द्वारा की गयी है।
- वर्तमान में इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य है।
लेखक-अभय कुमार पांडेय
संबंधित लिंक भी देखें…