शीतकालीन ओलंपिक-2022

Winter Olympics -2022

प्रश्न-हाल ही में शीतकालीन ओलंपिक-2022 की मेजबानी किसे सौंपी गई?
(a) बीजिंग, चीन
(b) अलमाटी, कजाखस्तान
(c) नई दिल्ली, भारत
(d) प्योंगचांग, दक्षिण कोरिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 31 जुलाई, 2015 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC-International Olympic Commitee) ने वर्ष 2022 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक खेल की मेजबानी बीजिंग, चीन को सौंपी।
  • वर्ष 2022 में होने वाले 24वें शीतकालीन ओलंपिक खेल के आयोजक देश के चुनाव हेतु आइओसी सदस्य देशों द्वारा मतदान प्रक्रिया कुआलालम्पुर, मलेशिया में आयोजित की गयी।
  • इस मतदान प्रक्रिया में बीजिंग को अलमाटी (कजाखस्तान) के 40 मत के मुकाबले 44 मत मिला, अतः आइओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने बीजिंग को मेजबानी सौंपी।
  • उल्लेखनीय है कि इस मेजबानी के साथ बीजिंग ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन दोनों ओलंपिक खेलों का आयोजन करने वाला विश्व का पहला शहर बन गया।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2018 के शीतकालीन ओलंपिक खेल का आयोजन प्योंग चांग, दक्षिण कोरिया द्वारा किया जायेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.olympic.org/news/beijing-named-host-city-of-olympic-winter-games-2022/246674
http://www.beijing-2022.cn/en/

One thought on “शीतकालीन ओलंपिक-2022”

  1. I found it that these current affairs are very usefull and helpfull in civil services examination.

Comments are closed.