प्रश्न – 5 से 14 सितंबर 2025 के मध्य शिल्प समागम मेला- 2025 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली (b) जयपुर
(c) लखनऊ (d) बंगलुरू
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 से 14 सितंबर 2025 तक शिल्प समागम मेला- 2025 का आयोजन फ्रीडम पार्क, बंगलुरु में किया जा रहा है
- इसे भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से ‘ट्यूलिप’ (ट्रेडिशनल आर्टिसन्स अपलिफ्टमेंट लाइवलीहुड प्रोग्राम) के सहयोग से आयोजित किया गया है
- यह मेला अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और सफाई मित्रों सहित विविध समुदायों के कारीगरों के कौशल पर प्रकाश डालता है।
- केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस मेले का उद्घाटन किया।
- इस वर्ष के संस्करण में कारीगरों के हस्तशिल्प के 75 स्टॉल हैं।
- इनमें जटिल धातु शिल्प, लकड़ी की कलाकृतियां, बेंत और बांस के उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, वस्त्र और 13 से अधिक राज्यों के हस्तनिर्मित बहुमूल्य उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया गया है।
- यह मेला भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को दर्शाता है, साथ ही एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में भी कार्य करता है, जहां कारीगर शहरी और अंतरराष्ट्रीय खरीददारों के साथ जुड़ते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2164313