प्रश्न – नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए:
- यह परियोजना गुवाहाटी से सिलचर के बीच प्रस्तावित 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस नियंत्रित कॉरिडोर के विकास से संबंधित है।
- यह कॉरिडोर पूरी तरह से असम राज्य में स्थित है और मेघालय से होकर नहीं गुजरता।
- परियोजना की कुल लागत 22,864 करोड़ रुपये है और इसे हाइब्रिड एन्युटी मोड पर लागू किया जाएगा।
- यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर के लिए संपर्क सुधारने में सहायक होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही नहीं है?
(a) केवल कथन 1 (b) केवल कथन 2
(c) केवल कथन 3 (d) केवल कथन 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 अप्रैल, 2025 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने हाइब्रिड एन्युटी मोड पर मेघालय के मावलिंगखुंग (शिलांग के निकट) से असम के पंचग्राम (सिलचर के निकट) तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 06 के 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस नियंत्रित 166.80 किलोमीटर के विकास, रखरखाव और प्रबंधन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
- इसकी कुल पूंजी लागत 22,864 करोड़ रुपये है।
- इस परियोजना की लंबाई 166.80 किलोमीटर है, जो मेघालय (144.80 किलोमीटर) और असम (22 किलोमीटर) में है।
- प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर गुवाहाटी से सिलचर जाने वाले यातायात के लिए सेवा स्तर में सुधार करेगा।
- इस कॉरिडोर के विकास से त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के बराक घाटी क्षेत्र से मुख्य भूमि और गुवाहाटी तक कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे यात्रा की दूरी और यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
- यह कॉरिडोर असम और मेघालय के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगा और मेघालय में उद्योगों के विकास सहित आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, क्योंकि यह मेघालय के सीमेंट और कोयला उत्पादन क्षेत्रों से होकर गुजरता है।
- यह कॉरिडोर गुवाहाटी हवाई अड्डे, शिलांग हवाई अड्डे, सिलचर हवाई अड्डे (मौजूदा NH-06 के माध्यम से) से आने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की ज़रूरतों को पूरा करेगा, जो गुवाहाटी को सिलचर से जोड़ता है।
- यह पूर्वोत्तर में पर्यटकों के आकर्षण के सुंदर स्थानों को जोड़ेगा और पर्यटन को बढ़ावा देगा।
- यह महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना री भोई, पूर्वी खासी पहाड़ियों, पश्चिम जैंतिया पहाड़ियों, मेघालय में पूर्वी जैंतिया पहाड़ियों और असम में कछार जिले से होकर गुज़रते हुए गुवाहाटी, शिलांग और सिलचर के बीच अंतर-शहर संपर्क में सुधार करेगी, मौजूदा NH-06 पर भीड़भाड़ को कम करेगी और पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप परिवहन अवसंरचना विकास को बढ़ाएगी।
- परियोजना संरेखण NH-27, NH-106, NH-206, NH-37 सहित प्रमुख परिवहन गलियारों के साथ एकीकृत है, जो गुवाहाटी, शिलांग, सिलचर, डिएंगपासोह, उम्मुलोंग, फ्रामर, खलीरियट, रताचेरा, उमकियांग, कलैन को निर्बाध संपर्क प्रदान करता है।
- पूरा होने पर, शिलांग-सिलचर कॉरिडोर क्षेत्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे गुवाहाटी, शिलांग, सिलचर, इंफाल, आइजोल और अगरतला के बीच संपर्क में सुधार होगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…