प्रश्न-हाल ही में शिमोन पेरेज का निधन हो गया। वह किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
(a) उज्बेकिस्तान
(b) वेनेजुएला
(c) इस्त्राइल
(d) फिलीस्तीन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 28 सितंबर, 2016 को इस्त्राइल के पूर्व राष्ट्रपति शिमोन पेरेज (Shimon Peres) का निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।
- वह इस्त्राइली संसद ‘क्नसेट’ (Knesset) के लिए पहली बार वर्ष 1959 में चुने गए थे।
- वह दो बार इस्त्राइल के अंतरिम प्रधानमंत्री बने।
- वह वर्ष 2007 में इस्त्राइल के 9वें राष्ट्रपति चुने गए थे।
- उन्होंने वर्ष 1993 में इस्त्राइल और फिलिस्तीनियों के बीच हुई ‘ओस्लो संधि’ में अहम भूमिका निभाई थी।
- उन्हें वर्ष 1994 में यित्झाक राबिन तथा यासिर अराफात के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=55374
http://www.dw.com/hi/former-israeli-president-shimon-peres-dies/a-35911870
http://edition.cnn.com/2016/09/27/middleeast/shimon-peres-obit/
http://www.theweek.co.uk/77033/shimon-peres-israels-warrior-for-peace-dies-aged-93