शिकागो मैराथन‚ 2026

प्रश्न – शिकागो मैराथन,2026 के संबंध में विकल्प में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एलीट वर्ग का खिताब केन्या के अमोस किप्रुटो ने जीता।
(b) महिला एलीट वर्ग में इथियोपिया की हवी फेयसा ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
(c) महिला व्हीलचेयर वर्ग में स्विट्जरलैंड की कैथरीन डेब्रुनर ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
(d) पुरुष व्हीलचेयर वर्ग में स्विट्जरलैंड के मार्सेल हग ने आठवीं बार खिताब जीता।
उत्तर—(d)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 11 अक्टूबर‚ 2026 को पुरुषों एवं महिलाओं की शिकागो मैराथन‚ 2026 शिकागो, इलिनोइस, सयुंक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
  • प्रायोजक – बैंक ऑफ अमेरिका
  • संस्करण – 48 वां
  • प्रतियोगिता परिणाम –
    ० पुरुष (एलीट वर्ग) –
  • विजेता – अमोस किप्रुटो (केन्या)‚ समय-2 घंटे 1 मिनट 9 सेकंड
  • दूसरा स्थान – तादेसे बिकिला (इथियोपिया)‚ समय-2 घंटे 2 मिनट 56 सेकंड
  • तीसरा स्थान – मिल्केसा मेंगेशा (इथियोपिया)‚ समय-2 घंटे 3 मिनट 46 सेकंड
    ० महिला (एलीट वर्ग) –
  • विजेता – हवी फेयसा (इथियोपिया)‚ समय-2 घंटे 13 मिनट 33 सेकंड
  • दूसरा स्थान – शेरोन लोकेडी (केन्या)‚ समय-2 घंटे 14 मिनट 7 सेकंड
  • तीसरा स्थान – ब्रिगिड कोसगेई (केन्या)‚ समय-2 घंटे 14 मिनट 55 सेकंड
    इथियोपिया की हवी फेयसा ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
    महिला व्हीलचेयर वर्ग में स्विट्जरलैंड की कैथरीन डेब्रुनर ने 1 घंटे 33 मिनट 16 सेकंड का नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर खिताब जीता।
    पुरुष व्हीलचेयर वर्ग में स्विट्जरलैंड के मार्सेल हग ने सातवीं बार विजय प्राप्त की।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.paralympic.org/news/athletics-catherine-debrunner-shatters-marathon-world-record-chicago?utm_

https://worldathletics.org/news/report/feysa-kipruto-2026-chicago-marathon?utm_

https://newsroom.bankofamerica.com/content/newsroom/press-releases/2026/10/champions-rise-and-make-history-at-the-48th-bank-of-america-chic.html?utm_