शास्त्रीय तमिल के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार (2011-12 तथा 2012-13)

President's Award for Classical Tamil (2011-12 and 2012-13)

प्रश्न-वर्ष 2011-12 तथा वर्ष 2012-13 के लिए शास्त्रीय तमिल के लिए राष्ट्रपति पुरस्कारों की श्रेणी में तोल्काप्पिअर अवॉर्ड क्रमशः प्रदान किया गया है?
(a)  एस.वी. षण्मुगम तथा श्री रामसुब्बु कृष्णमूर्ति
(b)  ईवामारिया विल्डन तथा के.जवहर
(c)  के अय्पप्न तथा एल. एजिलव संथन
(d)  ए. सतीश तथा आर.वेंकटेशन
उत्तर–(a)
संबंधित तथ्य

  • 14 मई, 2015 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2011-12 तथा वर्ष 2012-13 हेतु ‘शास्त्रीय तमिल के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार’ प्रदान किए।
  • इसके अंतर्गत वर्ष 2011-12 के लिए तोल्काप्पिअर अवॉर्ड श्री एस.वी. षण्मुगम को, कुरलपितम अवॉर्ड ईवामरिया विल्डन को तथा यंग स्कालर अवॉर्ड के.अय्पप्न, एल. एजिलव संथन और के. जवहर को प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2012-13 के लिए तौलकाप्यिर अवॉर्ड श्री रामसुब्बु कृष्णमूर्ति को तथा यंग स्कालर अवार्ड ए. सतीश, आर वेंकटेशन, पी. जयगणेश (इलामरण), एम.आर.देवकी और यू. अलीबावा को प्रदान किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि शास्त्रीय तमिल के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार की स्थापना ऐसे प्रतिष्ठित विद्वानों को मान्यता और सम्मान देने के लिए की गई जिन्होंने तमिल भाषा तथा साहित्य के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=121714
http://presidentofindia.nic.in/press-release-detail-hi.htm?1523
http://articles.economictimes.indiatimes.com/2015-05-14/news/62165718_1_classical-tamil-tamil-studies-president-pranab-mukherjee
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2015/may/p201551401.pdf
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=37827