शापूर जादरान का निधन

प्रश्न – शापूर जादरान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) शापूर जादरान अफगानिस्तान के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे।
(b) 7 जुलाई, 2026 को उनका निधन 38 वर्ष की आयु में हुआ।
(c) उनका निधन काबुल स्थित एक अस्पताल में हुआ।
(d) वे हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 जुलाई, 2026 को अफगानिस्तान के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शापूर जादरान का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उनका निधन नई दिल्ली स्थित एक अस्पताल में हुआ, जहां वे हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) नामक एक दुर्लभ और गंभीर प्रतिरक्षा प्रणाली संबंधी विकार से जूझ रहे थे।
  • जादरान ने वर्ष 2009 से वर्ष 2020 के बीच अपने देश (अफगानिस्तान) के लिए 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले और 80 विकेट लिए।
  • वनडे में उन्होंने 44 मैचों में 67 रन बनाए और 43 विकेट लिए थे।
  • टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 36 मैच खेले और 37 विकेट लिए थे।
  • वह अफगानिस्तान की वर्ष 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पहली आईसीसी क्रिकेट विश्व कप जीतमें विजयी रन बनाने के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sport/cricket/former-afghanistan-pace-bowler-shapoor-zadran-passes-away/article71193090.ece