शक्ति भट्ट पुरस्कार-2025

प्रश्न – जून,2025 में किसने शक्ति भट्ट पुरस्कार-2025 जीता?
(a) नेहा कुमारी (b) दीपक कुमार
(c) ज़ारा चौधरी (d) ममता सिंह
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जून, 2025 में ज़ारा चौधरी ने शक्ति भट्ट पुरस्कार-2025 जीता
  • उन्हें उनकी पहली संस्मरण पुस्तक द लकी ओन्स (The Lucky Ones) के लिए यह पुरस्कार दिया गया
  • इस पुस्तक में वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद में तीन महीने तक चली सांप्रदायिक हिंसा का दस्तावेजीकरण करने के लिए पीढ़ीगत पारिवारिक आघात को उकेरा गया है
  • यह पुरस्कार शक्ति भट्ट फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 2008 हुई थी
  • मूल रूप से इसे शक्ति भट्ट प्रथम पुस्तक पुरस्कार कहा जाता था, लेकिन बाद के वर्षों में यह एक ऐसा पुरस्कार बन गया जो किसी लेखक के काम को सम्मानित करता है।
  • शक्ति भट्ट फाउंडेशन ने कहा कि इस साल के पुरस्कार के बाद पुरस्कार बंद कर दिया जाएगा।
  • इस पुरस्कार ने दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप के साहित्य को मान्यता दी
  • इस फाउंडेशन द्वारा बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और भारत के हर कोने से लेखकों को पुरस्कृत किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/books-and-literature/shakti-bhatt-prize-concludes-with-2025-award-to-zara-chowdhary-for-debut-memoir-the-lucky-ones-10097787/