प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ओडिशा सरकार द्वारा 19 जुलाई, 2025 को घोषित ‘शक्तिश्री’ कार्यक्रम के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) ‘शक्तिश्री’ कार्यक्रम केवल निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में लागू किया जाएगा।
(b) प्रत्येक कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्राओं द्वारा संचालित ‘शक्तिश्री सशक्तिकरण प्रकोष्ठ’ स्थापित किया जाएगा।
(c) ‘शक्तिश्री मोबाइल ऐप’ के माध्यम से छात्राएं शिकायतें टेक्स्ट, ऑडियो या वीडियो के रूप में दर्ज कर सकती हैं।
(d) छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा।
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 जुलाई, 2025 को ओडिशा सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘शक्तिश्री’ शुरू करने की घोषणा की।
- यह घोषणा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी द्वारा भुवनेश्वर में की गई।
- यह नया कार्यक्रम राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 16 विश्वविद्यालयों और 730 सरकारी व सहायता प्राप्त कॉलेजों में लागू किया जाएगा।
- यह घोषणा बालासोर के एफएम कॉलेज की एक छात्रा द्वारा हाल ही में एक संकाय सदस्य द्वारा कथित उत्पीड़न के बाद आत्मदाह करने की घटना के बाद की गई है।
- ‘शक्तिश्री’ योजना आठ अलग-अलग मुख्य घटकों पर आधारित है, जिनका उद्देश्य छात्राओं के लिए एक सुरक्षित अकादमिक माहौल बनाना और आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करना है।
- प्रत्येक कॉलेज और विश्वविद्यालय में एक स्थायी ‘शक्तिश्री सशक्तिकरण प्रकोष्ठ’ की स्थापना की जाएगी, जिसका संचालन छात्राओं द्वारा किया जाएगा।
- इस प्रकोष्ठ के माध्यम से छात्राओं को 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया जाएगा, जिसमें आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस किया जाएगा।
- छात्राओं को अपनी शिकायतें गोपनीय रूप से दर्ज कराने के लिए ‘शक्तिश्री मोबाइल ऐप’ भी उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस ऐप के माध्यम से आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के कार्यों, नियमों और सदस्यों की जानकारी उपलब्ध होगी।
- छात्राएं टेक्स्ट, ऑडियो या वीडियो के माध्यम से अपनी शिकायतें सीधे आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के अध्यक्ष को भेज सकेंगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…