प्रश्न-24मार्च‚ 2022 को जारी व्यापार एवं विकास रिपोर्ट अपडेट पर विचार कीजिए-
(i)यह रिपोर्ट विश्व बैंक समूह द्वारा जारी किया गया है।
(ii) इसके अनुसार वैश्विक आर्थिक विकास वर्ष 2022 में 2.6 प्रतिशत रहेगी।
(iii) भारत का आर्थिक विकास वर्ष 2022 में 4.6 प्रतिशत रहेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 24मार्च‚ 2022 को व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) ने व्यापार एवं विकास रिपोर्ट अपडेट (Trade and Development Report Update), 2021 जारी किया।
- अंकटाड ने यूक्रेन युद्ध और हाल के महीनों में देशों द्वारा बनाई गई व्यापाक आर्थिक नीतियों में बदलाव के कारण वर्ष 2022 के लिए अपने वैश्विक आर्थिक विकास अनुमान को 3.6 प्रतिशत से घटाकर 2.6 प्रतिशत किया है।
- इसके अनुसार‚ रूस-यूक्रेन युद्ध के फलस्वरूप रूस इस वर्ष मंदी का सामना करेगा।
- वहीं पश्चिमी यूरोप तथा मध्य‚ दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में कुछ हिस्से मंदी की चपेट में आ सकते हैं।
- इसके अनुसार एशिया का आर्थिक विकास वर्ष 2022 के लिए अनुमानित 4.7 से घटकर 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- भारत का आर्थिक विकास वर्ष 2022 के लिए अनुमानित 6.7 प्रतिशत से घटकर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- वहीं चीन का आर्थिक विकास वर्ष 2022 के लिए अनुमानित 5.7 प्रतिशत से घटकर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
- इसके अनुसार‚ विकासशील देशों को अपनी बाहरी सार्वजनिक ऋण सेवा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 310 बिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी
विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://unctad.org/system/files/official-document/tdr2021-update1_en.pdf