व्यक्‍तिगत पासपोर्ट पॉवर रैंक, 2023

प्रश्न – मार्च, 2023 में आर्टन कैपिटल द्वारा जारी वार्षिक व्यक्‍तिगत पासपोर्ट पॉवर रैंक, 2023 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसमें जापान 181 मोबिलिटी स्कोर के साथ शीर्ष स्थान पर है।
2. इसमें भारत 70 मोबिलिटी स्कोर के साथ 142वें स्थान पर है।
3. इसमें कुल 199 देशों को रैंकिंग प्रदान की गई है।
उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (2) एवं (3)
(b) केवल (1 एवं (2)
(c) केवल (1) एवं (3)
(d) उपर्युक्‍त सभी
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

  • यह रैंकिंग देशों के मोबिलिटी स्कोर (अर्थात वीजा मुक्‍त) यात्रा कर सकने वाले देशों की संख्या) द्वारा निर्धारित की जाती है।
  • जिसकी गणना वीजा-मुक्‍त यात्रा, वीजा ऑन अराइवल, एक ई-वीजा (यदि तीन दिनों के भीतर उपयोग की जाती है) और इलेक्‍ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण जैसे प्रावधानों पर की जाती है।
  • इसके अनुसार संयुक्‍त अरब अमीरात के लोग 180 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।

लेखक – विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.passportindex.org/byIndividualRank.php