वॉटरशेड यात्रा

प्रश्न – वॉटरशेड यात्रा के संबंध में विकल्प में कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 5 फरवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाइब्रिड मोड में ‘वॉटरशेड यात्रा’ की शुरुआत की।
(b) यह जन जागरूकता अभियान, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत भूमि संसाधन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
(c) यह अभियान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत वॉटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में जनता को जागरूक करने और उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
(d) यह अभियान 4 से 5 महीने तक संचालित होगा।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 फरवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाइब्रिड मोड में ‘वॉटरशेड यात्रा’ की शुरुआत की।
  • यह जन जागरूकता अभियान, जो भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत भूमि संसाधन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत वॉटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में जनता को जागरूक करने और उनकी भागीदारी को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
  • ‘वॉटरशेड यात्रा’ का उद्देश्य “समुदाय आधारित दृष्टिकोण” को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर कार्यान्वयन तंत्र को सक्रिय करना है।
  • यह योजना प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन पर जोर देती है, जिससे कृषि उत्पादकता, आजीविका और पर्यावरण में सुधार हो सके।
  • यात्रा के दौरान प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं -नए कार्यों का भूमि पूजन,पूर्ण कार्यों का लोकार्पण, वॉटरशेड महोत्सव, वॉटरशेड की पंचायत,वॉटरशेड मार्गदर्शकों को सम्मान और भूमि जल पिच और श्रमदान।
  • यह अभियान 60-90 दिनों तक संचालित होगा, जिसमें 805 परियोजनाओं के तहत 6673 ग्राम पंचायतों (GPs) और 13,587 गांवों को कवर किया जाएगा, जो 26 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।
  • प्रारंभिक गतिविधियों के रूप में 1,509 ग्राम सभाएं, 1,640 प्रभात फेरी, 2,043 स्थानों पर भूमि पूजन, 1,999 कार्यों का लोकार्पण, 1,196 स्थानों पर श्रमदान, और 557 स्थानों पर बागवानी पौधारोपण की पहचान की गई है।
  • ‘वॉटरशेड यात्रा’ के दौरान लगभग 8,000 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही वॉटरशेड मार्गदर्शकों द्वारा अनुभव साझा किया जाएगा।
  • भागीदारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे श्रमदान गतिविधियों में भाग लें।
  • ‘वॉटरशेड यात्रा’ के लिए MY भारत पोर्टल पर एक मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को जोड़ना, समुदाय की भागीदारी को मजबूत करना, और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के बेहतर कार्यान्वयन में मदद करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2099835

https://www.icar.org.in/watershed-yatra-collaboration-directorate-agriculture-govt-goa-organised