वैश्विक शिखर सम्मेलन ‘योग कनेक्ट’-2025

प्रश्न – 14 जून ,2025 को वैश्विक शिखर सम्मेलन ‘योग कनेक्ट’-2025 कहां आयोजित हुआ ?
(a) नई दिल्ली (b) देहरादून
(c) ऋषिकेश (d) मुंबई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 जून ,2025 को वैश्विक शिखर सम्मेलन ‘योग कनेक्ट’-2025 विज्ञान भवन, नई दिल्ली में मिश्रित स्‍वरूप में आयोजित किया गया
  • मुख्य विषय – ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’
  • आयुष मंत्रालय ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के रूप में इस कार्यक्रम को आयोजित किया
  • इस सम्मेलन में भारत और विदेश से योग गुरू, नीति निर्माता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, व्यापारिक दिग्‍गज, शोधकर्ता और वैश्विक तौर पर सामाजिक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने वाले विशिष्‍ट जन ने भाग लिया
  • इसमें महत्वपूर्ण ज्ञान कोष का अनावरण किया गया , जो निम्‍नलिखित हैं:
    • योग का दशक भर में पड़ने वाले प्रभाव पर ई-बुक
    • योग अनुसंधान के विज्ञानमितीय; (साइंटोमेट्रिक) विश्लेषण पर रिपोर्ट
  • भारतीय वृक्ष वैभवम: देशी भारतीय वृक्षों के महत्व और उनकी प्रासंगिकता का उल्‍लेख करने वाली चित्रात्‍मक पुस्तिका जारी की गई

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/yoga-connect-2025-global-summit-on-yoga-for-one-earth-one-health-to-be-held-tomorrow-in-new-delhi