प्रश्न – ‘वैश्विक पवन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 12 जून (b) 10 जून
(c) 15 जून (d) 18 जून
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जून‚ 2025को ‘वैश्विक पवन दिवस’ (Global wind day) मनाया गया।
- मुख्य विषय –“Pawan-Urja:Powering the Future of India”
- इस दिवस का उद्देश्य पवन ऊर्जा के महत्व, दैनिक जीवन में इसके उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
- साथ ही यह दिवस वायुमंडल से कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा कम करने और पवन ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में रोजगार का बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
- केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस दिवस के अवसर पर बेंगलुरु में हितधारकों के एक सम्मेलन को संबोधित किया।
- इसमें उन्होंने कहा कि भारत में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं क्योंकि इसकी विश्व स्तर पर चौथी सबसे बड़ी पवन ऊर्जा स्थापित क्षमता है और यह तीसरा सबसे बड़ा अक्षय ऊर्जा उत्पादक है।
- साथ ही उन्होंने पवन ऊर्जा क्षेत्र के लिए 3 प्रमुख चुनौतियों को रेखांकित किया जो निम्नलिखित है –
1.चौबीसों घंटे बिजली और ग्रिड स्थिरता प्रदान करने के लिए पवन को सौर और भंडारण (बीईएसएस) के साथ जोड़ना
2.शुल्क प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। 3.90 रुपये प्रति यूनिट की दर बहुत अधिक है
3.घरेलू विनिर्माण को और अधिक कुशल बनना चाहिए, न केवल अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, बल्कि निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए भी। - इस वर्ष अक्षय ऊर्जा बजट में 53 प्रतिशत यानी 26,549 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा पवन ऊर्जा को दिया गया है।
- केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय पवन ऊर्जा क्षमता का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए, हमें एक समन्वित राष्ट्रीय प्रयास की आवश्यकता है। इसलिए सरकार 5 प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं:
i. मध्य प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा जैसे नए राज्यों में विस्तार करना।
ii. गुजरात और तमिलनाडु में 4 गीगावाट के लीजिंग क्षेत्रों की पहचान करके अपतटीय क्षेत्र की शुरुआत करना और निविदाएँ तैयार करना।
iii. भंडारण से जुड़े व्यावसायिक मॉडलों के माध्यम से चौबीसों घंटे चलने वाली और दृढ़ हरित ऊर्जा रणनीतियों में पवन ऊर्जा को एकीकृत करना।
iv. ग्रिड का आधुनिकीकरण करना, परिवर्तनशील नवीकरणीय ऊर्जा के प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस (एआई)-आधारित पूर्वानुमान में निवेश करना।
v. पूरी पवन ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में स्थानीय विनिर्माण को प्रोत्साहन देना। - पवन ऊर्जा क्षमता वृद्धि के मामले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
- कर्नाटक 1331.48 मेगावाट की पवन ऊर्जा क्षमता वृद्धि के साथ पहले स्थान पर रहा
- उसके बाद तमिलनाडु (1136.37 मेगावाट) और गुजरात (954.76 मेगावाट) का स्थान रहा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…