प्रश्न – हाल ही में ‘वैश्विक पवन दिवस’ कब मनाया गया।
(a) 10 जून (b) 18 जून
(c) 15 जून (d) 13 जून
उत्तर – (c)


- इस अवसर पर ‘पवन-ऊर्जा: पावरिंग द फ्यूचर ऑफ इंडिया’ (Pawan-Urja: Powering The Future of India) विषय पर नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय‚ भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
- वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पवन ऊर्जा क्षमता के तीन राज्यों में राजस्थान‚ गुजरात और तमिलनाडु शामिल है।
- राजस्थान को उच्चतम पवन क्षमता वृद्धि प्राप्त करने के लिए गुजरात को खुली पहुंच के माध्यम से उच्चतम पवन क्षमता वृद्धि प्राप्त करने के लिए और तमिलनाडु को पवन टर्बाइनों को पुन: शक्ति प्रदान करने की शुरुआत करने के लिए सम्मानित किया गया।
- विश्व में पवन ऊर्जा क्षमता में भारत चौथे स्थान पर है।
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…