प्रश्न – 18 मार्च, 2025 को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोसी ने नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में वैश्विक परमाणु ऊर्जा साझेदारी केंद्र (जीसीएनईपी) में एस. एन. बोस भवन का उद्घाटन किया। एस. एन. बोस भवन किसके सम्मान में नामित किया गया है?
(a) डॉ. विक्रम साराभाई (b) डॉ. होमी भाभा
(c) डॉ. सत्येंद्र नाथ बोस (d) डॉ. सी. वी. रमन
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 मार्च, 2025 को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में वैश्विक परमाणु ऊर्जा साझेदारी केंद्र (जीसीएनईपी) में एस. एन. बोस भवन का उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर उन्होंने परमाणु इंजीनियरिंग में छह महीने के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की भी घोषणा की।
- प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र नाथ बोस के सम्मान में नामित एस. एन. बोस भवन एक अत्याधुनिक शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
- यह सुविधा जीसीएनईपी के विशेष स्कूलों को उन्नत प्रयोगशालाओं के माध्यम से समर्थन प्रदान करेगी, जिसमें परमाणु सुरक्षा, रिएक्टर प्रौद्योगिकी, विकिरण सुरक्षा, परमाणु सामग्री लक्षण वर्णन और रेडियोआइसोटोप अनुप्रयोगों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…