वैश्विक जोखिम रिपोर्ट‚ 2021

The Global Risks Report 2021

प्रश्न-19 जनवरी‚ 2021 को वैश्विक जोखिम रिपोर्ट‚ 2021 प्रकाशित की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. रिपोर्ट के अनुसार प्रभाव के आधार पर शीर्ष जोखिम ‘संक्रामक रोग’ (Infections Diseases) रहा।
2. संभावना श्रेणी में शीर्ष जोखिम ‘अतिविषम जलवायु’ (Extreme Weather) है।
3. प्रभाव के आधार पर शीर्ष जोखिमों में ऋण संकट (आर्थिक श्रेणी) को 9वें स्थान पर इंगित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 एवं 2
(b) केवल 2 एवं 3
(c) केवल 1 एवं 3
(d) उपर्युक्त सभी कथन सही हैं।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 19 जनवरी‚ 2021 को विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा वैश्विक जोखिम रिपोर्ट‚ 2021 (The Global Risks Report, 2021) का 16 वां संस्करण प्रकाशित किया गया।
  • वर्ष 2021 की यह रिपोर्ट नवीनतम वैश्विक जोखिम धारणा सर्वेक्षण‚ 2020 (Global Risks Perception Survey) के परिणामों पर आधारित है।
  • यह रिपोर्ट 5 जोखिम श्रेणियों-(i) आर्थिक (ii) आर्थिक (ii) पर्यावरणीय (iii) भू-राजनैतिक (iv) सामाजिक (v) प्रौद्योगिकीय के आधार पर तैयार की गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार संभावना (Likelihood) के आधार पर विश्व के शीर्ष 10 जोखिमों में शामिल हैं-(i) अति विषम जलवायु (Extreme weather) (ii) जलवायु कार्रवाई की असफलता (iii) मानव द्वारा पर्यावरण की क्षति (iv) संक्रामक रोग (v) जैव-विविधता की क्षति (vi) डिजिटल पॉवर संकेंद्रण (vii) डिजिटल असमानता (viii) अंतरराज्यीय संबंधों का टूटना (ix) साइबर सुरक्षा (x) आजीविका संकट
  • इसी प्रकार प्रभाव (Impact) के आधार पर शीर्ष 10 जोखिम हैं-(i) संक्रामक रोग (ii) जलवायु कार्यवाही की असफलता (iii) सामूहिक विनाश के हथियार (iv) जैव-विविधता की क्षति (v) प्राकृतिक संसाधनों का संकट (vi) मानव द्वारा पर्यावरण की क्षति (vii) आजीविका संकट (viii) अति विषम जलवायु (ix) ऋण संकट (x) सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना का टूटना।
  • रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि संभावना के आधार पर शीर्ष 3 जोखिम जलवायु से संबंधित हैं।
  • जो कि यह इंगित करता है कि हमारा भविष्य अन्य किसी भी जोखिमों की संभावना की तुलना में पर्यावरणीय जोखिमों से अत्यंत विनाशकारी हो सकता है।
  • इसके बाद चौथे स्थान पर संक्रामक रोगों के जोखिम को इंगित किया गया है।
  • वर्तमान विश्व कोविड-19 महामारी की चपेट में है और पूरे विश्व में इससे अत्यधिक आर्थिक नुकसान एवं लोगों की मृत्यु हो चुकी है‚ यही कारण है कि रिपोर्ट में प्रभाव (Impact) के आधार पर संक्रामक रोग को सबसे बड़ा जोखिम बताया गया है।
  • कोविड-19 महामारी ने लोगों की आजीविका को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
  • यही कारण है कि इस बार शीर्ष 10 जोखिमों में आजीविका का संकट प्रभाव के क्रम में सातवें स्थान पर तथा संभावना के क्रम में 10वें स्थान पर इंगित किया गया है।
  • पूरे विश्व में लॉकडाउन के चलते लोगों की आजीविका इस कदर प्रभावित हुई कि कितनों के रोजगार ही छिन गए।
  • रिपोर्ट में यह बताया गया है कि कामकाजी महिलाओं की लगभग 70 प्रतिशत यह मानती है कि उन्हें अपने कॅरियर में पीछे होना पड़ा है।
  • रिपोर्ट में विश्व के लिए जोखिमों के एक महत्वपूर्ण खतरा बन जाने से संबंधित उत्तरदाताओं के पूर्वानुमान के अनुसार निम्न आंकड़े दिए गए हैं-
  • स्पष्ट और वर्तमान खतरे (Clear and Present Dangers) अल्पकालिक जोखिम (0-2 वर्ष)

(i) संक्रामक रोग-58.0%
(ii) आजीविका संकट -55.1%
(iii) अति विषम जलवायु घटनाएं-52.7%
(iv) साइबर सुरक्षा की असफलता-39.0%
(v) डिजिटल असमानता-38.3%

  • प्रारंभिक प्रभाव (Knock-on effects) मध्यावधि जोखिम (3-5 वर्ष)

(i) आर्थिक असार बर्स्ट (Assets bubble burst)-53.3%
(ii) सूचना प्रौद्योगिकी का विफल होना -53.3.%
(iii) मूल्य अस्थिरिता-52.9%
(iv) कमोडिटी शॉक्स-52.7%
(v) ऋण संकट-52.3%

  • अस्तित्व के खतरे (Existential Threats) दीर्घकालिक जोखिम (5-10 वर्ष)

(i) सामूहिक विनाश के हथियार-62.7%
(ii) राज्य का पतन -51.8%
(iii) जैवविविधता की क्षति-51.2%
(iv) प्रतिकूल तकनीकी प्रगति-50.2%
(v) प्राकृतिक संसाधन संकट-43.9%

  • प्रमुख व्यापक आर्थिक संकेतकों पर कोविड-19 के प्रभाव: विश्व की 7 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं-

 

 

वार्षिक जीडीपी वृद्धि

 

बेरोजगारी

 

 

व्यापार भरोसा

 

अर्थव्यवस्थाएं

Q2-2020

Q3-2020

  

(Q1-2020 की तुलना Q2-2020 प्रतिशत प्वाइंट परिवर्तन)

 

(2-2020 की पहली छमाही में प्रतिशत परिवर्तन)

 

 

चीन

3.2%

4.9%

+ 0.1

            1.6%

फ्रांस

-18.9%

-3.9%

-0.7

-3.3%

जर्मनी

-11.2%

-4.0%

+0.6

-1.6%

भारत

-23.5%

-7.5%

   N/A

   1.2%

जापान

-10.3%

-5.7%

+0.4

-1.6%

ब्रिटेन

-21.5%

-9.6%

-0.1

-3.0%

अमेरिका

-9.0%

-2.9%

              +9.2

-0.6%

  • हम जानते हैं कि कोविड-19 महामारी के तत्काल मानवीय एवं आर्थिक प्रभाव अत्यंत गंभीर हैं।
  • इससे वैश्विक गरीबी और असमानता को कम करने एवं वैश्विक सहयोग और सामाजिक सामंजस्य को बढ़ाने के प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा जो कि महामारी से पूर्व भी कमजोर पड़ चुके थे।
  • इस महामारी ने राष्ट्रीय नीति निर्माण एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी बुरा प्रभाव डाला है। इससे नया भू-राजनैतिक तनाव पैदा हुआ है।
  • यही कारण है कि जीआरपीएस उत्तरदाताओं ने अगले पांच से दस वर्षों के लिए ‘राज्य पतन’ एवं ‘बहुपक्षवाद का पतन’ को गंभीर खतरों के तौर पर इंगित किया है।
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य अंतराल‚ डिजिटल असमानता‚ शैक्षिक विषमताएं और बेरोजगारी सामाजिक सामंजस्य को कम कर रही हैं।
  • वैश्विक मंदी के कारण लगभग 150 मिलियन लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे हैं जो कि विश्व जनसंख्या का 9.4% है‚ जबकि पूर्व में वर्ष 2020 के अंत तक इसके 8% तक रहने की उम्मीद की गई थी।
  • कोविड-19 महामारी से उबरने हेतु विश्व अर्थव्यवस्थाओं ने दृढ़ता का परिचय भी दिया है और अब तो विश्वभर में आपातकालीन वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है।
  • परंतु यहां यह देखा जाना चाहिए कि हमने पर्यावरणीय क्षति के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई है जो कि शीर्ष जोखिमों में शामिल है।
  • वर्ष 2020 के प्रथम छमाही में कार्बन उत्सर्जन में 9 प्रतिशत की कमी आई थी जिसका कारण विश्वभर में कोविड-19 महामारी के कारण किया गया लॉकडाउन था।
  • हमें अगले दशक तक यही दर बनाए रखने की आवश्यकता है‚ जिससे कि वैश्विक तापमान को 1.5OC तक बनाए रखा जा सके और जलवायु परिवर्तन के खतरनाक प्रभावों को दूर किया जा सके।
  • परंतु लॉकडाउन के समाप्त होते ही यह लक्ष्य पुन: अनियंत्रित हो गया है।
  • कोविड-19 में ऑनलाइन शिक्षा‚ डिजिटल स्वास्थ्य‚ ई-कॉमर्स इत्यादि डिजिटल दुनिया को गति प्रदान की है।
  • लेकिन हम जानते हैं कि डिजिटल प्रगति अभी जनसामान्य तक पूरी तरह से नहीं पहुंच पाई है और अत्यंत गरीबी में रह रहे विश्व की बहुत बड़ी जनसंख्या इसका उपयोग करने में अक्षम है।
  • इसी तरह के अन्य बहुत से कारणों के साथ इस रिपोर्ट में ‘डिजिटल असमानता’ को एक महत्वपूर्ण खतरे के तौर पर इंगित किया गया है।
  • डिजिटल साक्षरता में बढ़ता अंतराल एक डिजिटल निम्नवर्ग का भी निर्माण करता है।
  • इस महामारी के चलते शिक्षा जगत पर बहुत ही प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। विश्व में 30 प्रतिशत युवा डिजिटल सुविधाएं न होने के कारण डिजिटल और ब्रॉडकास्ट प्रशिक्षण से दूर रहे।
  • थोक एवं खुदरा व्यापार‚ गाड़ियों एवं मोटरसाइकिलों की मरम्मत से जुड़े आर्थिक क्षेत्र में युवाओं की बेरोजगारी दर (वैश्विक युवा बेरोजगारी का 17.5 प्रतिशत) सबसे अधिक रही।
  • इसके बाद निर्माण क्षेत्र में 13.8 प्रतिशत एवं रियल एस्टेट क्षेत्र में 3.8 प्रतिशत रही।
  • महामारी के दौरान 80 प्रतिशत युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य में समस्याएं उत्पन्न हुई हैं।
  • वैश्विक जोखिमों में साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि वर्ष 2006 से 2020 तक सबसे अधिक साइबर अटैक्स अमेरिका ने झेला है। इसके पश्चात ब्रिटेन‚ भारत‚ जर्मनी और दक्षिण कोरिया रहे।
  • कोरोना महामारी के दौर में भी रिपोर्ट में जलवायु पर विपरीत प्रभाव डालने वाले कारकों को संभावना के आधार पर शीर्ष तीन जोखिमों में शामिल किया गया है।
  • पिछली रिपोर्ट में यह तथ्य प्रकाशित किया गया था कि मानव 83 प्रतिशत जंगली स्तनधारियों एवं पौधों की आधी प्रजाति के विनाश का जिम्मेदार है जबकि विश्व के 7.8 बिलियन लोग कुल जीवित/सजीव प्राणियों की तुलना में केवल 0.01 प्रतिशत हैं।
  • अत: हमें वैश्विक जोखिमों के प्रति अत्यंत सजग होना होगा क्योंकि मानव वैश्विक विनाश का कारण बन जाए यह बात कहीं से भी स्वीकार्य नहीं हो सकती है क्योंकि फिर तो किसी का भी अस्तित्व शेष न रहेगा।

लेखक-कैलाश मणि त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://reports.weforum.org/global-risks-report-2021/global-risks-2021-fractured-future/