प्रश्न-केरल सरकार ने वैश्विक कलाकार ग्राम की स्थापना किस नाम से की है-
(a) कला संगम
(b) कला गांव
(c) कला स्थल
(d) कला ग्रामम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 29 दिसंबर, 2014 को केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी (Oommen Chandy) ने केरल के श्रीकांतपुरम के निकट कक्कनपुरम (Kakkananpuram) में वैश्विक कलाकार ग्राम ‘कलाग्रामम की आधार शिला रखी।
- कक्कनपुरम (Kakkananpuram) कुन्नूर जिले में पड़ता है।
- ‘कलाग्रामम’(Kalagraman) सरकार द्वारा संचालित पहला कालाकार ग्राम है।
- ‘कलाग्रामम’3.5 एकड़ के एक भूखंड पर विकसित किया जा रहा है।
- इस योजना का उद्देश्य देश-विदेश के कलाकारों को नैसर्गिक सौंदर्य से घिरे एक ही स्थल पर कार्य करने और रहने की सुविधा प्रदान करना है।
- मुख्यमंत्री के अनुसार इस योजना का प्रथम चरण चार महीने में पूर्ण हो जायेगा।
- सरकार ने इस परियोजना के लिए 75 लाख रुपये आवंटित किये है अगले बजट में योजना के लिये 3 करोड़ की सरकारी मंजूरी के लिये सकारात्मक रूप से विचार करने की बात कही है।
- इस‘कलाग्रामम’योजना को बनाने का श्रेय केरल ललित कला (lalith Kala) अकादमी को है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-kerala/foundation-laid-for-kalagramam/article6737245.ece
http://news.webindia123.com/news/Articles/India/20141213/2510650.html