वैज्ञानिकों को मिली सौरमंडल के गठन से पूर्व की तारकीय धूल

Oldest material on Earth discovered
प्रश्न- जनवरी, 2020 के प्रांरभ में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों को एक उल्का पिंड में सौर मंडल गठन से पूर्व की तारकीय धूल के कण मिले हैं। ये कितने समय पहले का पदार्थ है?
(a) 1 मिलियन वर्ष
(b) 2 बिलियन वर्ष
(c) 7 बिलियन वर्ष
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • जनवरी, 2020 के प्रारंभ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों को एक उल्का पिंड में लगभग 7 अरब वर्ष पुरानी तारकीय धूल के कण मिले हैं।
  • यह अति प्रचीन तारकीय धूल सूर्य के निर्माण से भी पहले की है जो अंतरिक्ष में किन्हीं मरणासन्न तारों द्वारा निकली थी।
  • यह तारकीय पदार्थ उस उल्कापिंड में फंस कर पृथ्वी तक पहुंचा है जो वर्ष  1969 में ऑस्ट्रेलिया के मुर्चिसन (Murchison) शहर के पास गिरा था।
  • सूर्य के निर्माण से पहले के होने के कारण इन तारकीय धूल कणों को प्री सोलर ग्रेन (Pre-Solor Grains) नाम दिया गया है।
  • इन प्री-सोलर ग्रेन की जांच शिकागो फील्ड म्यूजियम में उल्का पिंडों के क्यूरेटर फिलिप हेक (Philipp Heck) द्वारा की गई है।
  • प्राचीनतम तारकीय पदार्थ (Star dust) को उल्का पिण्ड से अलग करने के लिए वैज्ञानिकों ने इसके टुकड़े को महीन पाउडर के रूप में परिणित कर दिया।
  • वैज्ञानिकों ने इस पाउडर की अम्ल द्वारा क्रिया कराके जब इसके अन्य पदार्थों को जला दिया तब शेष बचे पदार्थ के रूप में उन्हें सबसे पुराने तारकीय धूल (Star Dust) की प्राप्ति हुई।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livescience.com/oldest-material-on-earth.html

https://edition.cnn.com/2020/01/13/world/oldest-material-earth-meteorite-scn/index.html

https://www.bbc.com/news/science-environment-51099609