प्रश्न-11 दिसंबर-2014 को वर्ल्ड वेब फाउंडेशन द्वारा जारी वेब सूचकांक-2014-15 के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-
(i) सूची में पहला स्थान डेनमार्क का है।
(ii) सूची में अंतिम स्थान इथोपिया का है।
(iii) भारत का सूची में स्थान 48वां है।
(iv) भारत का वेब सूचकांक स्कोर 44.60 है।
(v) चीन का सूची में स्थान 50वां हैं।
निम्न कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है-
(a) 1, 2, 3
(b) 2, 3, 4
(c) 1, 2, 3, 4
(d) केवल 5
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 11 दिसंबर, 2014 को वर्ल्ड वाइड वेब फाउंडेशन द्वारा वार्षिक वेब इंडेक्स रिपोर्ट 2014-15 जारी किया गया।
- इस सूचकांक में उच्च गुणवत्ता की इंटरनेट अवसंरचना तक‘सार्वभौमिक पहुंच’(Universal Access), नागरिकों को इंटरनेट पर निजता, सुरक्षा, अभिव्यक्ति एवं सूचना के अधिकार के स्तर के आकलन, इंटरनेट पर प्रासंगिक सूचना तक पहुंच (Relevant Cantent) तथा वेब प्रयोग से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के सशक्तीकरण के आकलन के आधार पर विश्व भर के 86 देशों को रैंक प्रदान की गई है।
- इस सूचकांक में डेनमार्क 100 स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर है।
- सूचकांक में फिनलैंड (98.81), नॉर्वे (97.32), यूनाइटेड किंगडम और उत्तरी आयरलैंड (95.67) तथा स्वीडन क्रमशः द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर हैं।
- इथोपिया‘O’ स्कोर के साथ सबसे नीचे 86वें स्थान पर है।
- इस सूचकांक में भारत 44.60 स्कोर के साथ 48वें स्थान पर है।
- सूचकांक में भारत के पड़ोसी देश चीन (45.97) का 44वां, बांग्लादेश (28.00) 63वां तथा पाकिस्तान (17.76) का 76वां स्थान है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://thewebindex.org/wp-content/uploads/2014/12/Web_Index_24pp_November2014.pdf
http://webfoundation.org/2014/12/mark-your-calendars-this-years-web-index-arrives-on-december-11th-2014/