प्रश्न-5 जून, 2020 को वेद मारवाह का निधन हो गया। वह थे-
(a) पूर्व महान्यायवादी
(b) दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर
(c) पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त
(d) पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 5 जून, 2020 को दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर एवं विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रहे वेद मारवाह का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।
- वह मणिपुर (वर्ष 1999-2003), मिजोरम (2000-2001) और झारखंड (2003-2004) के पूर्व राज्यपाल थे।
- वह वर्ष 1985-88 तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर थे।
- उन्होंने ‘Uncivil Wars: Pathology of Terrorism in India’ नामक पुस्तक भी लिखी थी।
- उन्हें वर्ष 1989 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…