वेदांता हाफ मैराथन, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, 2025 के संदर्भ में सही नहीं है?
(a) 12 अक्टूबर, 2025 को इस आयोजन के 20वें संस्करण को केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने हरी झंडी दिखाई।
(b) पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता एलेक्स न्जियोका मटाटा (केन्या) रहे जिन्होंने 59 मिनट 50 सेकंड में दौड़ पूरी की।
(c) महिला वर्ग में कांस्य पदक विजेता मेलल सियूम बिरातु (इथियोपिया) रही।
(d) वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, 2025 के ब्रांड एंबेसडर नौ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कार्ल लुईस थे।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अक्टूबर, 2025 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में वेदांता हाफ मैराथन, 2025 संपन्न हुई।
  • वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, 2025 के ब्रांड एंबेसडर नौ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कार्ल लुईस थे।
    ० ओवर ऑल पुरुष (हाफ मैराथन – 21.097 किमी.) का परिणाम –
  • स्वर्ण – एलेक्स न्जियोका मटाटा (केन्या) – 59:50 सेकंड
  • रजत – बेयेलिन टेशगर (इथियोपिया) – 1:00:22 सेकंड
  • कांस्य – जेम्स किपकोगेई (केन्या) – 1:00:25 सेकंड
    ० ओवर ऑल महिला हाफ मैराथन का परिणाम –
    स्वर्ण – लिलियन कासैट रेंगरुक (केन्या) – 1:07:20 सेकंड
    रजत – मेलल सियूम बिरातु (इथियोपिया) – 1:07:21 सेकंड
    कांस्य – मुलत टेकले (इथियोपिया) -1:07:29 सेकंड
    ० भारतीय पुरुष (हाफ मैराथन) –
    विजेता – अभिषेक पाल – 1:04:17 सेकंड
    उपविजेता – किरण मात्रे – 1:04:57 सेकंड
    ० भारतीय महिला (हाफ मैराथन) –
    विजेता – सीमा – 1:11:23 सेकंड
    उपविजेता – उजाला – 1:15:41 सेकंड
  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, 2025 के 20वें संस्करण को हरी झंडी दिखाई।
  • इसमें 40,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें 10,000 से अधिक महिलाएं शामिल थीं।
  • रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) महानिदेशक सोनाली मिश्रा के निर्देशन में आरपीएफ के 26 कर्मियों की टीम ने आयोजन में भाग लिया।
  • टीम का नेतृत्व उत्तरी रेलवे आईजी कमलजोत बरार द्वारा किया गया।
  • इस वर्ष आरपीएफ दल की थीम “ऑपरेशन नार्कोस: आरपीएफ बनाम मादक पदार्थ तस्करी” थी। इस थीम के माध्यम से बल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया।
  • इस आयोजन के इतिहास में यह सिर्फ़ दूसरी बार था जब केन्याई धावकों ने एक ही संस्करण में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिताब जीते।
  • इससे पहले वर्ष 2006 में फ्रांसिस किबिवोट और लिनेथ चेपकुरुई ने पुरुष औ

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldathletics.org/competition/calendar-results/results/7220465

https://www.newsonair.gov.in/national-capital-delhi-witnessed-energetic-start-to-vedanta-delhi-half-marathon-2025