वीर गार्जियन-2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और जापान वायु आत्मरक्षा बल (जेएएसडीएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास है।
  2. इसका आयोजन 9 – 22 सितंबर, 2026 के मध्य पुणे में किया जा रहा है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 9 – 22 सितंबर, 2026 के मध्य भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और जापान वायु आत्मरक्षा बल (जेएएसडीएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ का आयोजन जोधपुर वायुसेना छावनी में किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य सामरिक दक्षता और एयरोस्पेस परिचालन तालमेल को बढ़ाकर भारत और जापान के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी को बढावा देना है
  • इसमें भारतीय वायु सेना स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल सहित विभिन्न प्रकार के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ भाग ले रहा है
  • जबकि जापान वायु आत्मरक्षा बल अपने एफ-2ए लड़ाकू विमान के साथ भाग ले रहा है
  • इस युद्धाभ्यास में मिशन योजना सम्मेलन, विषय विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और इंजीनियरिंग तथा अंतरिक्ष सुरक्षा के पहलुओं पर कर्मियों के बीच संवाद शामिल होंगे।
  • इससे दोनों वायु सेनाओं के बीच गहन परिचालन तालमेल को बढ़ावा मिलेगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2307976&reg=48&lang=1