विश्व हेपेटाइटिस दिवस

प्रश्न -‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 26 जुलाई    (b) 29 जुलाई
(c) 20 जुलाई    (d) 28 जुलाई
उत्तर – (d)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 28 जुलाई, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ (World Hepatitis Day) मनाया गया।
  •  मुख्य विषय (Theme)-‘‘ Hepatitis: Let’s Break It Down’’।
  • उद्देश्य-हेपेटाइटिस रोग की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में 63वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में हेपेटाइटिस-बी वायरस के खोजकर्ता व नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. बारूच सैमुएल ब्लूमबर्ग के जन्मदिवस (28 जुलाई) को इस दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था।
  • हेपेटाइटिस क्या है?
    • हेपेटाइटिस एक यकृत (लिवर) की सूजन (inflammation) की बीमारी है।
    • यह संक्रमण वायरस, शराब, दवाइयों, रासायनिक पदार्थों या ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण हो सकती है।
    • सबसे आम कारण वायरल संक्रमण है, जिसे हेपेटाइटिस वायरस कहा जाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/campaigns/world-hepatitis-day/2025

https://apps.who.int/gb/ebwha/pdf_files/wha63-rec1/wha63_rec1-en.pdf