विश्व हृदय दिवस

प्रश्न-‘विश्व हृदय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 28 सितंबर
(b) 24 सितंबर
(c) 30 सितंबर
(d) 29 सितंबर
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 सितंबर‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हृदय दिवस’ मनाया गया।
  • यह दिवस कार्डियोवस्कुलर रोगों (CVD) के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए विश्व हृदय महासंघ (WHF) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • इस दिवस का उद्देश्य सीवीेडी रोगों के जोखिम को कम करने हेतु निवारक उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
  • साथ ही इस दिवस का उद्देश्य जनसामान्य को प्रेरित करना है‚ जिससे तंबाकू उपभोग‚ अस्वास्थ्य आहार और शारीरिक निष्क्रियता जैसे जोखिम के कारकों को नियंत्रित करके हृदय रोग और स्ट्रोक से होने वाली मृत्यु को कम से कम 80 प्रतिशत रोका जा सकता है।
  • ध्यातव्य है कि कार्डियोवस्कुलर बीमारी के कारण प्रतिवर्ष 18.6 मिलियन व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंत लिंक भी देखें…

https://world-heart-federation.org/world-heart-day/about-whd/world-heart-day-2021/