प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व हीमोफीलिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 अप्रैल (b) 17 अप्रैल
(c) 20 अप्रैल (d) 15 अप्रैल
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 अप्रैल, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हीमोफीलिया दिवस’ (World Hemophilia Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय-“निदान: देखभाल की ओर पहला कदम”(Diagnosis: First step to care)।
- उद्देश्य-हीमोफीलिया तथा अन्य आनुवांशिक रक्त बहने वाले विकारों के बारे में जागरूकता फैलाना।
- हीमोफीलिया क्या है?-
- यह खून के थक्के बनने की क्षमता को प्रभावित करने वाला एक आनुवांशिक रोग है।
- इससे पीड़ित व्यक्ति को अन्य सामान्य व्यक्तियों की तुलना में चोट लगने पर अधिक रक्तस्राव होता है।
- यह दो प्रकार का होता है —
- हीमोफीलिया (A)
- हीमोफीलिया (B)
- इस बीमारी से महिलाओं की तुलना में पुरुषों के प्रभावित होने की संभावना अधिक होती है।
- डब्ल्यूएफएच (WFH) का अनुमान है कि दुनिया भर में हीमोफीलिया से पीड़ित लोगों में से तीन-चौथाई से अधिक आबादी अब भी निदान से वंचित है, और अन्य रक्तस्राव विकारों के मामले में यह अंतर और भी अधिक गंभीर है।
- इसका अर्थ है कि दुनिया भर में लाखों लोग अब भी बुनियादी देखभाल तक पहुंच से वंचित हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…