प्रश्न – 13-15 अक्टूबर,2025 के मध्य विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया की 78वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक-2025 कहाँ आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) कोलंबो
(c) जकार्ता (d) ढाका
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13-15 अक्टूबर, 2025 के मध्य विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण-पूर्व एशिया की 78वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक-2025 कोलंबो,श्रीलंका में आयोजित हुई
- इसमें सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन कोष (SEARHEF) के कोष के विस्तार और रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) के विरुद्ध कार्रवाई में तेज़ी लाने पर चर्चा की
- भारत की स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसमें भाग लिया
- इस कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस, दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कैथरीना बोहेम और आठ सदस्य देशों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए
- इस कार्यक्रम में आने वाले वर्षों के लिए क्षेत्र की स्वास्थ्य नीति रूपरेखा विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया , जिसमें मज़बूत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से स्वस्थ वृद्धावस्था को बढ़ावा देने, तंबाकू सेवन पर अंकुश लगाने, क्षेत्रीय स्वास्थ्य आपातकालीन निधि का विस्तार करने और रोगाणुरोधी प्रतिरोध से निपटने पर चर्चा हुई।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…