प्रश्न – निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) अप्रैल 2025 में, WHO के सदस्य देशों ने एक महामारी समझौते का मसौदा तैयार किया।
(b) यह मसौदा वैश्विक युद्ध सहयोग बढ़ाने हेतु तैयार किया गया है।
(c) प्रस्तावित मसौदा मई 2025 में 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में प्रस्तुत किया जाएगा।
(d) मसौदा महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर केंद्रित है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अप्रैल, 2025 में तीन वर्षों से अधिक की गहन बातचीत के बाद, डब्ल्यूएचओ सदस्य देशों ने भविष्य में महामारी खतरों से दुनिया को सुरक्षित बनाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
- उन्होंने एक मसौदा समझौता तैयार किया है जिसे मई, 2025 में होने वाली आगामी 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा में में विचार के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
- इस प्रस्ताव का उद्देश्य भविष्य की महामारियों के खतरों की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करना है।
- दिसंबर, 2021 में, COVID-19 महामारी के चरम पर, डब्ल्यूएचओ सदस्य देशों ने अंतरसरकारी वार्ताकार निकाय (INB) की स्थापना की थी।
- इसका कार्य था कि डब्ल्यूएचओ संविधान के अंतर्गत एक अभिसमय, समझौता या अन्य अंतरराष्ट्रीय साधन का मसौदा तैयार करना और उस पर बातचीत करना, ताकि महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया को सुदृढ़ किया जा सके।
- 13 औपचारिक बैठकों (जिनमें से नौ का कार्यकाल बढ़ाया गया) और कई अनौपचारिक तथा अंतर्वर्ती वार्ताओं के बाद, अंतरसरकारी वार्ताकार निकाय (INB) ने अब डब्ल्यूएचओ महामारी समझौते का एक प्रस्ताव अंतिम रूप से तैयार कर लिया है।
० मसौदा समझौते में प्रमुख प्रस्ताव – - रोगजनकों की पहुँच और लाभ-साझाकरण प्रणाली स्थापित करना।
- वन हेल्थ दृष्टिकोण’ के माध्यम से महामारी रोकथाम के लिए ठोस उपाय करना।
- अनुसंधान और विकास क्षमताओं का भौगोलिक विविधीकरण करना।
- महामारी से संबंधित स्वास्थ्य उत्पादों के निर्माण हेतु तकनीक और ज्ञान का हस्तांतरण सुनिश्चित करना।
- राष्ट्रीय और वैश्विक स्वास्थ्य आपातकालीन कार्यबल का गठन और प्रशिक्षण करना।
- समन्वित वित्तीय तंत्र स्थापित करना।
- स्वास्थ्य प्रणालियों की तैयारी और लचीलापन मजबूत करना।
- वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क स्थापित करना।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…