प्रश्न – 2 मई, 2025 को कौन सा भारतीय शहर WHO के “ग्लोबल नेटवर्क फॉर एज-फ्रेंडली सिटीज एंड कम्युनिटीज” में शामिल हुआ?
(a) कोच्चि (b) कोझिकोड
(c) त्रिवेंद्रम (d) बेंगलुरु
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 मई, 2025 को केरल का कोझिकोड शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के “ग्लोबल नेटवर्क फॉर एज-फ्रेंडली सिटीज एंड कम्युनिटीज” (GNNAFCC) (जीएनएएफसीसी) में शामिल हो गया है।
- यह मान्यता कोझिकोड नगर निगम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक समावेश के लिए किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप मिली है।
- कोच्चि के बाद नेटवर्क में शामिल होने वाला यह दूसरा भारतीय शहर है।
- डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल नेटवर्क में शामिल होकर कोझिकोड को अन्य आयु-अनुकूल शहरों के अनुभवों से सीखने और अपने शहर में उन्हें लागू करने का अवसर मिलेगा।
- यह मान्यता शहर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह सभी उम्र के लोगों के लिए एक समावेशी और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना चाहता है।
- इससे पहले, कोझिकोड को UNESCO द्वारा ‘साहित्य का शहर’ के रूप में भी मान्यता प्राप्त हुई थी, जो इसकी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…