विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2026

प्रश्न- 11–13 अक्टूबर 2026 के मध्य विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया ?

(a)नई दिल्ली         (b)मुंबई 

(c) बर्लिन             (d)न्यूयार्क

उत्तर- (c)

व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 11–13 अक्टूबर 2026 के मध्य विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन (World Health Summit) -2026 बर्लिन, जर्मनी में आयोजित किया गया .
  • इसका मुख्य विषय- “संकट से लचीलेपन की ओर: स्वास्थ्य के लिए नवाचार” था .
  • वैश्विक स्वास्थ्य के एक अग्रणी मंच के रूप में इस सम्मेलन ने विश्वभर के राजनीति, विज्ञान, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के नेतृत्वकर्ताओं को एक साथ लाकर प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के लिए सहयोगात्मक एवं नवाचारी समाधानों को गति दी।
  • इस वर्ष के सम्मेलन ने विभिन्न क्षेत्रों के बीच विचारों के आदान-प्रदान, साक्ष्य-आधारित संवाद और प्रभावशाली साझेदारियों को बढ़ावा दिया.
  • ताकि यह समझा जा सके कि नवाचार को अधिक न्यायसंगत, संकटों का सामना करने में सक्षम और भविष्य के लिए तैयार स्वास्थ्य प्रणालियों में कैसे बदला जा सकता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldhealthsummit.org

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *