विश्व स्वास्थ्य दिवस, 2021

World Health Day 2021

प्रश्न-7 अप्रैल, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2021 में इस दिवस की थीम क्या थी?
(a) सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली – हर व्यक्ति हर जगह
(b) अवसादः चलो बातें करते हैं
(c) नर्सों एवं दाइयों का समर्थन करें
(d) सभी के लिए एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण करना
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 7 अप्रैल, 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ (World Health Day) मनाया गया है।
  • वर्ष 2021 में इस दिवस की थीम – ‘‘सभी के लिए एक निष्पक्ष और स्वस्थ दुनिया का निर्माण करना’’ (Building a fairer, healthier world for everyone) है।
  • ज्ञातव्य है कि 7 अप्रैल, 1948 को ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) की स्थापना हुई थी जिसके उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/westernpacific/news/events/detail/2021/04/07/western-pacific-events/world-health-day-2021