प्रश्न-7 अप्रैल, 2016 को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने नई स्वास्थ्य पहल और मोबाइल एप का शुभारंभ किया। इन्होंने डेंगू से लड़ने के लिए किस मोबाइल एप का शुभारंभ किया?
(a) फाइट्स डेंगू
(b) इंडिया फाइट्स डेंगू
(c) कंट्रोल डेंगू
(d) इंडिया बीट्स डेंगू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 7 अप्रैल, 2016 को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ (World Health Day) पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने अनेक नई ई-स्वास्थ्य और एम-स्वास्थ्य पहलों का शुभारंभ किया।
- उन्होंने डेंगू की रोकथाम के लिए ‘इंडिया फाइट्स डेंगू’ मोबाइल एप का शुभारंभ किया।
- यह एप समुदाय के सदस्यों को डेंगू की रोकथाम के लिए सशक्त बनाता है।
- उन्होंने ‘स्वस्थ भारत मोबाइल एप्लीकेशन’ और ‘एएनएम ऑनलाइन एप्लीकेशन-‘अनमोल’ का भी शुभारंभ किया।
- ‘अनमोल’ एक टेबलेट आधारित एप्लीकेशन (अनुप्रयोग) है जो एएनएम को अपने क्षेत्र के लाभार्थियों का नाम दर्ज करने और डेटा को अद्यतन करने की अनुमति देता है।
- उन्होंने ‘ई-रक्तकोष पहल’ का भी शुभारंभ किया जो एकीकृत ब्लड बैंक प्रबंधन सूचना प्रणाली है, जिसे सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद तैयार किया गया।
- इस वेब आधारित कार्यप्रणाली से राज्य के सभी ब्लड बैंक एक नेटवर्क से आपस में जुड़ जाते हैं।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138674