विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 5 अक्टूबर (b) 6 अक्टूबर
(c) 4 अक्टूबर (d) 8 अक्टूबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 अक्टूबर, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस’ (World Cerebral Palsy Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का उद्देश्य सेरेब्रल पाल्सी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
  • सेरेब्रल पाल्सी को ‘प्रमस्तिष्क पक्षाघात’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह मस्तिष्कीय क्षति बच्चों के जन्म के पहले, जन्म के समय और जन्म बाद कभी भी हो सकती है।
  • इसमें जितनी ज्यादा मस्तिष्क की क्षति होगी उतनी ही अधिक बच्चों में विकलांगता की गंभीरता बढ़ जाती है।
  • इस बीमारी को सर्वप्रथम ब्रिटिश सर्जन बिलियम लिटिल ने वर्ष 1860 ई. में पता लगाया था।
  • इस रोग के मुख्य कारणों में बच्चे के मस्तिष्क के विकास में व्यवधान आने या मस्तिष्क में चोट होती हैं।
  • कुछ अन्य कारण इस प्रकार हैं-
    (i) गर्भावस्था के दौरान मां को संक्रमण।
    (ii) मां व बच्चे के रक्त समूह का न मिलना।
    (iii) मां के गर्भ में बच्चे का अस्वाभाविक विकास आदि।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldcpday.org/

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2175888