प्रश्न – विश्व सामाजिक न्याय दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 22 फरवरी (b) 18 फरवरी
(c) 20 फरवरी (d) 15 फरवरी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 20 फरवरी‚ 202 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ (World Day of Social Justice) मनाया गया।
- थीम-“सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता”( Renewed Commitment to Social Development and Social Justice)
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
- गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने सर्वसम्मति से 10 जून‚ 2008 को
- एक निष्पक्ष वैश्वीकरण के लिए सामाजिक न्याय पर आइएलओ घोषणापत्र को अपनाया था।
- उद्देश्य-गरीबी‚ लैंगिक समानता‚ बेरोजगारी‚ मानवाधिकार और सामाजिक सुरक्षा जैसी सामाजिक न्याय के मुद्दों को बढ़ावा देना।
- इस वर्ष का आयोजन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हो रहा है—सामाजिक विकास हेतु दूसरे विश्व शिखर सम्मेलन और दोहा राजनीतिक घोषणा को अपनाए जाने के बाद।
- वर्ष 1995 की कोपेनहेगन घोषणा में किए गए संकल्पों की पुनः पुष्टि करते हुए, सदस्य देशों ने सामाजिक विकास के परस्पर संबद्ध स्तंभों के रूप में गरीबी उन्मूलन, सभी के लिए पूर्ण और उत्पादक रोजगार तथा सम्मानजनक कार्य, और सामाजिक समावेशन को रेखांकित किया है।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…