विश्व साइकिल दिवस

प्रश्न – हाल ही में ‘विश्व साइकिल दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 2 जून (b) 3 जून
(c) 1 जून (d) 6 जून
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 जून‚ 2026 को विश्व भर में ‘विश्व साइकिल दिवस’ (World Bicycle Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का मुख्य विषय – “हरित भविष्य के लिए साइकिलिंग”( Cycling for a Greener Future )।
  • उद्देश्य — समुदाय के सभी वर्गों के बीच साइकिल के प्रयोग को बढ़ावा देना।
  • इसके अलावा इस दिवस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के लिए बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाना‚ बीमारी की रोकथाम तथा सतत विकास को बढ़ावा देना है।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में परिवहन के सामान्य‚ सतत‚ स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल साधन के रूप में साइकिल को बढ़ावा देने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, पैदल चलने और साइकिल चलाने के लिए सुरक्षित बुनियादी ढाँचा भी अधिक स्वास्थ्य समानता प्राप्त करने का एक मार्ग है।
  • सबसे गरीब शहरी क्षेत्र के लिए, जो अक्सर निजी वाहनों का खर्च नहीं उठा सकते हैं, पैदल चलना और साइकिल चलाना हृदय रोग, स्ट्रोक, कुछ कैंसर, मधुमेह और यहाँ तक कि मृत्यु के जोखिम को कम करते हुए परिवहन का एक साधन प्रदान कर सकता है।
  • इस प्रकार बेहतर सक्रिय परिवहन न केवल स्वस्थ है; यह न्यायसंगत और लागत प्रभावी भी है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/world-bicycle-day-celebrated-today-theme-focuses-on-cycling-for-a-greener-future/?utm_

https://www.un.org/en/observances/bicycle-day