प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विश्व सहकारी मॉनिटर (World Cooperative Monitor) 2025 के संबंध में सही नहीं है?
(a) वर्ष 2025 का संस्करण दोहा (कतर) में 4–6 नवंबर 2025 के दौरान संयुक्त राष्ट्र विश्व सामाजिक शिखर सम्मेलन में जारी किया गया।
(b) यह रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (ICA) और यूरोपीय सहकारी एवं सामाजिक उद्यम अनुसंधान संस्थान (EURICSE) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की जाती है।
(c) 2025 के संस्करण में केवल एशियाई देशों की शीर्ष 300 सहकारी समितियों को शामिल किया गया है।
(d) प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के सापेक्ष कारोबार के आधार पर भारत की अमूल और इफको क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 से 6 नवंबर, 2025 तक, दोहा (कतर) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्व सामाजिक शिखर सम्मेलन में विश्व सहकारी मॉनिटर (डब्ल्यूसीएम) , 2025 का संस्करण जारी किया गया।
- विश्व सहकारी मॉनिटर रिपोर्ट का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन (आईसीए) द्वारा यूरोपीय सहकारी एवं सामाजिक उद्यम अनुसंधान संस्थान (EURICSE) के वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग से किया जाता है।
- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के दौरान जारी इस संस्करण में को-ऑप न्यूज़ द्वारा संकलित सहकारी और म्यूचुअल्स लीडरशिप सर्कल (CM50) के नेताओं के साक्षात्कारों की एक श्रृंखला शामिल है।
- डब्ल्यूसीएम का 14वां संस्करण वैश्विक सहकारी क्षेत्र का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है , जो दुनिया भर में टिकाऊ, समावेशी और लचीली अर्थव्यवस्थाओं में सहकारी समितियों के योगदान को प्रदर्शित करता है।
- वर्ष 2025 की रिपोर्ट में शीर्ष 300 सहकारी समितियों को शामिल किया गया है, जिसमें कृषि, वित्त, स्वास्थ्य, ऊर्जा और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उनके आर्थिक प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है, जिनका वर्ष 2023 में संयुक्त कारोबार 2.79 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था।
- प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद के सापेक्ष कारोबार के आधार पर भारत का अमूल (गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड) और इफको वैश्विक सूची में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
- अमूल की स्थापना वर्ष 1946 में गुजरात के आनंद में कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के रूप में हुई थी।
- गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने वर्ष 2023-24 में 7.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 60,000 करोड़ रुपये ) का वार्षिक कारोबार दर्ज किया।
- यह 18 सदस्य संघों, 33 जिलों और 36 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को शामिल करते हुए, 18,600 ग्रामीण दुग्ध सहकारी समितियों से प्रतिदिन लगभग 35 मिलियन लीटर दूध खरीदता है।
- इफको की स्थापना वर्ष 1967 में की गई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
- इफको 35,000 सदस्य सहकारी समितियों के नेटवर्क के माध्यम से काम करता है और 5 करोड़ से अधिक भारतीय किसानों तक पहुँचता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://monitor.coop/en
https://www.aninews.in/news/national/general-news/union-home-minister-amit-shah-congratulates-amul-and-iffco-for-occupying-the-first-two-ranks-among-the-top-ten-cooperatives-in-the-world20251105084344/