प्रश्न – वर्ष 2025 में विश्व समुद्री दिवस कब मनाया गया?
(a) 30 सितंबर
(b) 24 सितंबर
(c) 20 सितंबर
(d) 25 सितंबर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 सितंबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व समुद्री दिवस’ (World Maritime Day) मनाया गया।
- यह दिवस प्रतिवर्ष सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) द्वारा निर्धारित तिथि पर मनाया जाता है।
- मुख्य विषय- “हमारा महासागर, हमारा दायित्व, हमारा अवसर” (Our Ocean, Our Obligation, Our Opportunity)।
- यह दिवस पहली बार 17 मार्च‚ 1978 को आईएमओ के पहले सम्मेलन को लागू करने के अवसर को चिह्नित करने के लिए मनाया गया था।
- ध्यातव्य है कि आईएमओ कन्वेंशन 17 मार्च‚ 1958 को लागू किया गया था।
- अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) अपने मजबूत वैश्विक नियामक ढांचे और अपने 176 सदस्य देशों के लिए व्यापक तकनीकी सहायता कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित समुद्रों के लिए प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है।
- यह दिवस जीवन, आजीविका और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बनाए रखने में महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।
- महासागर, हमारे द्वारा साँस ली जाने वाली ऑक्सीजन का आधा हिस्सा प्रदान करता है
- यह अरबों लोगों का पेट भरता है, जलवायु को नियंत्रित करता है और समुद्री परिवहन के माध्यम से 80% से अधिक वैश्विक व्यापार को सक्षम बनाता है।
- महासागर अनगिनत समुद्री प्रजातियों का घर भी है और लाखों लोगों के लिए रोज़गार, भोजन और आर्थिक अवसर का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/maritime-day
https://www.imo.org/en/about/events/pages/world-maritime-theme-2025.aspx