प्रश्न – वर्ष 2025 में ‘विश्व संस्कृत दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 20 अगस्त
(b) 9 अगस्त
(c) 18 अगस्त
(d) 13 अगस्त
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 अगस्त‚ 2025 को देश भर में ‘विश्व संस्कृत दिवस’ (World Sanskrit Day) मनाया गया।
- यह दिवस प्रतिवर्ष श्रावण मास पूर्णिमा अर्थात रक्षाबंधन के दिन मनाया जाता है।
- उद्देश्य-संस्कृत भाषा के प्रसार को बढ़ावा देना।
- केंद्र सरकार ने पहली बार वर्ष 1969 में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
- संस्कृत भाषा को विश्व की प्राचीनतम भाषाओं में से एक माना जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…