प्रश्न-‘विश्व संगीत दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 19 जून
(b) 21 जून
(c) 15 जून
(d) 18 जून
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 21 जून‚ 2022 को ‘विश्व संगीत दिवस’ (World Music Day) मनाया गया।
- उद्देश्य-लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना तथा इसके विविध प्रकार के लाभों से अवगत कराना है।
- गौरतलब है कि 21 जून‚ 1982 को प्रथम विश्व संगीत दिवस फ्रांस में मनाया गया था।
- इस दिवस के अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुमनाम कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने वाले उत्सव ज्योतिर्गमय का उद्घाटन किया।
- यह उत्सव 21-25 जून‚ 2022 के मध्य संगीत नाटक आकादमी द्वारा नई दिल्ली में किया गया।
- इस उत्सव में सड़क पर प्रदर्शन करने वाले‚ ट्रेन में मनोरंजन करने वाले और मंदिरों से जुड़े कलाकार भी शामिल हुए।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…