विश्व शॉटगन चैंपियनशिप, 2017

ISSF World Championship Shotgun • Moscow, RUS

प्रश्न-हाल ही में ISSF की विश्व शॉटगन चैंपियनशिप कहां संपन्न हुई?
(a) लंदन
(b) मॉस्को
(c) मुंबई
(d) ढाका
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • ISSF की विश्व शॉटगन चैंपियनशिप, 2017 मॉस्को, रूस में संपन्न। (30 अगस्त-11 सितंबर, 2017)
  • चैंपियनशिप की ट्रैप, डबल ट्रैप और स्कीट स्पर्धाएं सीनियर एवं जूनियर वर्गों में संपन्न हुईं।
  • भारत ने सीनियर वर्ग में 1 रजत पदक तथा जूनियर वर्ग में 1 स्वर्ण तथा 1 रजत पदक सहित कुल 3 पदक जीते।
  • दोनों ही वर्गों में इटली शीर्ष स्थान पर रहा।
  • इटली ने सीनियर वर्ग में 5 पदक (4 स्वर्ण, 1 कांस्य) तथा जूनियर वर्ग में 6 पदक (2 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य) सहित कुल 11 पदक जीते।
  • भारतीय पदक विजेता
  • सीनियर वर्ग
    1. अंकुल मित्तल, डबल ट्रैप स्पर्धा (रजत पदक)
  • जूनियर वर्ग
    1. अहवर रिजवी, डबल ट्रैप स्पर्धा (रजत पदक)
    2. डबल ट्रैप टीम-शारदुल विहान, अहवर रिजवी एवं शपथ भारद्वाज (स्वर्ण पदक)

संबंधित लिंक
http://www.wch2017russia.org/en/
http://www.issf-sports.org/media/calendar/2017/1911/completeresult/WCH%20SH%20RUS%202017%20Results%20Book.pdf