प्रश्न – प्रतिवर्ष‘विश्व शेर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 9 अगस्त
(b) 6 अगस्त
(c) 10 अगस्त
(d) 8 अगस्त
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10अगस्त‚ 2025को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व शेर दिवस’ (World Lion Day) मनाया गया।
- उद्देश्य-शेरों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और उनकी घटती आबादी और संरक्षण पर जोर देना।
- इस वर्ष पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, गुजरात सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से यह दिवस गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के बरदा वन्यजीव अभयारण्य में मनाया गया
- बरदा वन्यजीव अभयारण्य पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों में 192.31 वर्ग किलोमीटर में फैला है।
- बरदा एशियाई शेरों के दूसरे घर के रूप में उभर रहा है।
- यह अभयारण्य महत्वपूर्ण जैव विविधता हॉटस्पॉट और एशियाई शेरों के संरक्षण का प्रमुख क्षेत्र है।
- वर्ष 2023 में इस क्षेत्र में शेरों के प्राकृतिक प्रवास के बाद, शेरों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, जिनमें 6 वयस्क और 11 शावक शामिल हैं।
- गुजरात में, एशियाई शेर अद्वितीय पारिस्थितिक और सांस्कृतिक धरोहर है, जो केवल सौराष्ट्र क्षेत्र में पाया जाता है।
- प्रोजेक्ट लायन भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक संरक्षण अभियान है, जिसका उद्देश्य देश में शेरों (लायन) की संख्या को बढ़ाना और उनकी रक्षा करना है।
- इस योजना के तहत शेरों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, उनकी संख्या का सर्वेक्षण, और मानव-शेर संघर्ष को कम करने के प्रयास किए जाते हैं।
- मुख्य रूप सेगिर राष्ट्रीय उद्यान (गुजरात)में Asiatic Lion की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, क्योंकि भारत में यह ही मुख्य रूप से पाया जाता है।
- गुजरात में शेरों की संख्या 2020 से 32% बढ़ी है, जो मई 2025 के शेरों की संख्या के अनुमान के अनुसार 2020 में 674 से बढ़कर 2025 में 891 हो गई है।
- इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…