विश्व शरणार्थी दिवस

प्रश्न-हाल ही में विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया गया?
(a) 14 जून
(b) 18 जून
(c) 20 जून
(d) 16 जून
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 जून‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ (World Refugee Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-विश्वभर में शरणार्थियों की स्थिति के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
  • वर्ष 2000 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित करके प्रति वर्ष 20 जून को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • यह दिवस पहली बार 20 जून‚ 2001 को शरणार्थी सम्मेलन‚ 1951 की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unhcr.org/world-refugee-day.html