विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन- 2026

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 26-29 मार्च, 2026 के मध्य कैमरून के याउंडे में आयोजित किया गया ।
  2. इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने किया
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 26-29 मार्च, 2026 के मध्य विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 14वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन कैमरून के याउंडे में आयोजित किया गया ।
  • कैमरून के व्यापार मंत्री ल्यूक मैग्लॉयर म्बार्गा अतांगाना ने इस बैठक की अध्यक्षता की
  • ये सम्मेलन वैश्विक व्यापार प्रणाली को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सदस्य देशों के व्यापार मंत्रियों को एक साथ लाया
  • इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल किया ।
  • इस प्रतिनिधिमंडल में वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन के अधिकारी, विभिन्‍न संबंधित मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधि तथा विभिन्‍न वार्ता-पटलों में भाग लेने वाले तकनीकी एवं विधिक विशेषज्ञ शामिल हुए ।
  • इसमें विचार-विमर्श के प्रमुख एजेंडा बिन्‍दुओं में डब्ल्यूटीओ सुधार, ई-कॉमर्स कार्य कार्यक्रम एवं मोराटोरियम, विकास हेतु निवेश सुविधा (आईएफडी), मत्स्य पालन सब्सिडी तथा कृषि एवं विकास से जुड़े मुद्दे शामिल थे ।
  • इस सत्र में डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक डॉ. न्गोज़ी ओकोंजो-इवेला तथा सदस्य देशों के व्यापार मंत्रियों/वरिष्ठ प्रतिनिधियों उपस्थित थे।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2245284&reg=3&lang=2