विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर) बैठक-2026

प्रश्न – हाल ही में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर) बैठक-2026 कब आयोजित हुई ?
(a) 21-23 जुलाई
(b) 20-21 जुलाई
(c) 15-20 जुलाई
(d) 18-19 जुलाई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 21-23 जुलाई, 2026 के मध्य जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर) बैठक-2026 आयोजित हुई
  • टीपीआर के लिए भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल रहे ने किया ।
  • यह समीक्षा दो मुख्य दस्तावेज़ों के आधार पर की जाती है: समीक्षा के दायरे में आने वाले सदस्य द्वारा प्रस्तुत नीतिगत बयान (सरकारी रिपोर्ट) और डब्ल्यूटीओ सचिवालय द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट, जिसे सभी सदस्यों के बीच वितरित किया जाता है।
  • डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्यों की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती है, और यह अंतराल विश्व व्यापार में उनकी हिस्सेदारी के आधार पर तय किया जाता है।
  • भारत की नीति समीक्षा (टीपीआर) हर पांच साल में एक बार की जाती है।
  • आठवीं टीपीआर में 1 जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2025 तक की अवधि शामिल है।
  • भारत के लिए टीपीआर प्रक्रिया जून 2025 में शुरू हुई।
  • चौदह महीने की अवधि के दौरान, वाणिज्य विभाग ने 100 से अधिक मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के परामर्श से इस प्रक्रिया में भाग लिया।
  • मुश्किल वैश्विक हालात के बावजूद भारत का विदेशी व्यापार भी मज़बूत बना रहा है।
  • 2025-26 में, वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात 863.1 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 2021-22 के 676.5 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 6.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2286817&reg=48&lang=2

https://www.wto.org/english/tratop_e/tpr_e/tpr_ind_21jul26_e.htm