प्रश्न-प्रतिवर्ष विश्व विरासत (धरोहर) सप्ताह कब मनाया जाता है।
(a) 15-21 नवंबर
(b) 16-22 नवंबर
(c) 18-24 नवंबर
(d) 19-25 नवंबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 19 से 25 नवंबर, 2020 तक पूरे विश्व में विश्व विरासत सप्ताह (World Heritage Week), 2020 मनाया गया।
- प्रतिवर्ष इसे संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा मनाया जाता है।
- विश्व विरासत सप्ताह मनाने का उद्देश्य लोगों को समृद्ध विरासत के बारे में जागरुक करना और इसके संरक्षण के लिए प्रयास करना है।
- विश्व विरासत सप्ताह मुख्यतः स्कूल और कॉलेज के छात्रों द्वारा लोगों को सांस्कृतिक विरासत के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
- वर्तमान में चीन और इटली के सर्वाधिक विश्व विरासत स्थल (55-55 स्थल) यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल हैं।
- वर्तमान में भारत के कुल 38 स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल हो चुके हैं।
- जिनमें से 30 सांस्कृतिक श्रेणी, जबकि 7 को प्राकृतिक श्रेणी और 1 को मिश्रित श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…