प्रश्न – 15 अक्टूबर‚ 2025को किसके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ‘विश्व विद्यार्थी दिवस’ मनाया गया?
(a) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(b) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(c) डॉ. डी.के.कर्वे
(d) डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 अक्टूबर‚ 2025 को ‘विश्व विद्यार्थी दिवस’ (World Students Day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि यह दिवस भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- इनका जन्म 15 अक्टूबर‚ 1931 को रामेश्वरम‚ तमिलनाडु में हुआ था।
- उन्होंने वर्ष 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी थी।
- उनका निधन 27 जुलाई‚ 2015 को शिलांग में हुआ था।
- उन्हें वर्ष 1997 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।
- उनकी प्रमुख पुस्तकों में ‘इण्डिया 2020 ए विज़न फ़ॉर द न्यू मिलेनियम’, ‘माई जर्नी’ तथा ‘इग्नाटिड माइंड्स- अनलीशिंग द पॉवर विदिन इंडिया’शामिल है ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…