विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस

प्रश्न-‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 18 जून
(b) 15 जून
(c) 10 जून
(d) 12 जून
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 जून‚ 2022 को विश्व भर में ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस’ (World Elder Abuse Awareness Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-वृद्ध व्यक्तियों के विरूद्ध बढ़ रही हिंसा को कम करना।
  • 19 दिसंबर‚ 2011 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रतिवर्ष ‘15 जून’ को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी।
  • इस वर्ष यह दिवस दो महत्वपूर्ण घटनाओं से संबंधित है।
  • पहला‚ स्वस्थ उम्र बढ़ने के संयुक्त राष्ट्र दशक (United National Decade of Healthy Ageing 2021-2030) की शुरुआत।
  • दूसरा‚ एजिंग पर दूसरे विश्व असेंबली (2nd World Assembly on Ageing) की 20वीं वर्षगांठ तथा मैड्रिड इंटरनेशनल प्लान ऑफ एक्शन ऑन एजिंग (MIPAA) की चौथी समीक्षा और मूल्यांकन।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार‚ 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लगभग 6 में से 1 व्यिक्त ने विगत वर्ष के दौरान समाज में किसी न किसी रूप में दुर्व्यवहार का अनुभव किया।
  • कोविड-19 महामारी के दौरान वृद्धों के प्रति दुर्व्यवहार की दर में वृद्धि हुई है।
  • संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार‚ 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगाें की वैश्विक जनसंख्या 2015 में 900 मिलियन से बढ़कर वर्ष 2050 में लगभग 2 बिलियन हो जाएगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/development/desa/ageing/world-elder-abuse-awareness-day/2022-2.html