प्रश्न-विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 8 मई
(b) 6 मई
(c) 4 मई
(d) 3 मई
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 8 मई, 2020 को पूरे विश्व में विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day) मनाया गया।
- यह दिवस रेडक्रास के संस्थापक और शांति के लिए पहले नोबेल पुरस्कार विजेता हेनरी ड्यूनेन्ट (Henry Dunant) के जन्म दिवस (8 मई, 1828) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- रेडक्रास (ICRC) एक गैर सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1863 में हुई थी।
- इसका उद्देश्य रोगियों, घायलों तथा युद्धकालीन बंदियों की देख-रेख करना है।
- इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।
- वर्ष 1920 में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी का गठन हुआ था।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.financialexpress.com/lifestyle/health/world-red-cross-day-2020-history-significance-theme-and-how-to-observe-this-special-day/1952306/
https://www.awarenessdays.com/awareness-days-calendar/world-red-cross-day-2020/